फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: 'अपना हाथ काट-जला कर भेजता है फोटो, कहता है करता हूं प्यार'..युवती ने बतायी सिरफिरे आशिक की करतूत

Tue, 21 Nov 2023 10:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केदार घाट, सोनारपुरा क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि लगभग आठ महीने पहले पी जय फनी वर्धन ने उसे धमकी दी थी कि वह उसके मां-बाप के साथ कुछ बुरा कर देगा। मना करने के बाद भी वह उससे बात करने की जिद करता था। बीते 27 अक्तूबर को पी जय फनी वर्धन बेंगलुरु स्थित उसके कॉलेज आकर उसे धमकाया। अब वह अपने हाथ को काट-जला कर फोटो उसे भेजता है।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदार घाट, सोनारपुरा क्षेत्र की एक युवती को एक युवक अपना हाथ काट और जला कर फोटो भेजता है। कहता है कि वह उससे प्यार करता है। साथ ही, युवती को उसके मां-बाप से दूर करने का प्रयास भी करता है। युवक की करतूत से आजिज आकर युवती ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी। प्रकरण को लेकर आरोपी पी जय फनी वर्धन के खिलाफ भेलूपुर थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


केदार घाट, सोनारपुरा क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि लगभग आठ महीने पहले पी जय फनी वर्धन ने उसे धमकी दी थी कि वह उसके मां-बाप के साथ कुछ बुरा कर देगा। मना करने के बाद भी वह उससे बात करने की जिद करता था। बीते 27 अक्तूबर को पी जय फनी वर्धन बेंगलुरु स्थित उसके कॉलेज आकर उसे धमकाया। अब वह अपने हाथ को काट-जला कर फोटो उसे भेजता है। कहता है कि तुमसे प्यार करता हूं, हमसे बात करो। युवती ने कहा कि उसके मां-बाप के बारे में ऊटपटांग बातें कर पी जय फनी वर्धन उसे उनसे दूर करने का प्रयास करता है। मानसिक रूप से भी उसे नियंत्रित करने की कोशिश करता है। साथ में यह धमकी भी देता है कि अगर पुलिस से शिकायत की तो कोई हमारा कुछ कर नहीं पाएगा। इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

छठ पूजा के लिए गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला घर
छतरीपुर होलापुर निवासी रेलवे के क्लर्क कमलाकर राय के घर को सोमवार की सुबह चोरों ने खंगाल डाला। पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची शिवपुर थाने की पुलिस मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
विज्ञापन


रेलवे के क्लर्क कमलाकर राय की पत्नी गिरीश राय छठ की पूजा के लिए अपने परिवार के साथ तालाब पर गई थी। उसी समय चोर उनके घर पर काले रंग के स्कूटी से आए। चोर ताला तोड़कर आलमारी में रखे साढ़े सात लाख रुपये के गहने और 40 हजार नकदी के साथ अन्य कीमती सामान समेट ले गए। कमलाकर राय की दोनों बेटियां तालाब से घर पर सिंदूर लेने के लिए आई तो मेन गेट का ताला टूटा देख कर चोरी की जानकारी हुई। शिवपुर थाने की पुलिस घर के सामने लगे सीसी कैमरे की फुटेज को चेक कर चोरों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें