फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: मुंबई में नौ साल साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, 11 दिनों से थी तलाश

Sat, 25 Nov 2023 02:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दुष्कर्म का आरोपी विशाल अपने भाई व पिता के साथ मुंबई में रहता था और कंप्यूटर पार्ट्स की डिलीवरी का काम करता था। आरोप है कि बीते 14 नवंबर को रास्ते में सुनसान जगह पर 9 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ विशाल ने दुष्कर्म किया और फिर वहां से भाग गया था।
विज्ञापन
UP Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के 11 दिन पुराने मामले में वांछित मिर्जापुर जिले के कछवा थाना के बारीपुर बरैनी निवासी विशाल कन्नौजिया को शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया। दुष्कर्म के आरोपी विशाल की गिरफ्तारी यूपी-एसटीएफ की वाराणसी इकाई और महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर, वसई-विरार की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा की गई है।

विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी विशाल अपने भाई व पिता के साथ मुंबई में रहता था और कंप्यूटर पार्ट्स की डिलीवरी का काम करता था। आरोप है कि बीते 14 नवंबर को रास्ते में सुनसान जगह पर 9 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ विशाल ने दुष्कर्म किया और फिर वहां से भाग गया था।
यूपी-एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुंबई में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी विशाल मिर्जापुर और वाराणसी में अलग-अलग जगह छुप कर रह रहा है। सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से शनिवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर कैंट थाने की पुलिस को सौंपा गया है। महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर, वसई-विरार की पुलिस उसे अदालत की अनुमति से ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें