सुबह तक थाने पर नहीं पहुंचने पर साथियों ने मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद थाने से एक सिपाही कमरे पर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जबाब नहीं मिलने पर उसने इसकी जानकारी थाना पर दी।
थाना से पहुंचे कुछ सिपाहियों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी और उनके कमरे में गए तो देखकर दंग रह गए। सुरेश सिंह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर सीओ सदर देवेश सिंह ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह की कमरे पर सोते समय मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ बताया जाएगा। जिसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी गई है।