फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज का पूर्व छात्र बना गांजा तस्कर: पुलिस ने रमना से किया अरेस्ट, 10 किलो माल बरामद; ऐसे करता था सप्लाई

Sat, 22 Aug 2026 05:42 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिले में 10 किलो गांजे की तस्करी के आरोप में पुलिस ने यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र को गिरफ्तार किया। रमना के बजबजा प्लांट के पास से पकड़े गए आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। आरोपी से पूछताछ कर गांजे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने किया अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांजा तस्करी के आरोप में यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र हरिओम सिंह को लंका पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात रमना स्थित बजबजा प्लांट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बाइक और 10.119 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस की टीम आरोपी के पास से बरामद मोबाइल के आधार पर इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया का निवासी है।

विज्ञापन


लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी हरिओम सिंह बाइक से गांजा की खेप लेकर हाइवे से शहर की ओर जाने के फिराक में था। रमना चौकी समेत पुलिस टीम सतर्क हुई और घेराबंदी की गई। रमना के बजबजा प्लांट के पास से आरोपी हरिओम सिंह को घेराबंदी में गिरफ्तार किया गया। 

बाइक और लगभग 10.119 किलोग्राम बरामद हुआ है। पूछताछ में मालूम चला कि वह गांजा लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता है। उसके मोबाइल, व्हाट्सएप चैट से कुछ संदिग्ध नंबरों को चिन्हित किया गया है। इस पूरे प्रकरण में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। हरिओम सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय-पान की दुकानों पर बिक रहा है सिगरेट के रूप में गांजा
काशी और वरुणा जोन में चोरी छिपे गांजा की बिक्री हो रही है। सावन माह में तो मांग और बढ़ी है। काशी जोन के लंका, भेलूपुर थाना क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में इस समय चाय-पान समेत फास्टफूड की दुकानों पर सिगरेट के रूप में गांजा की बिक्री हो रही है। छात्र-छात्राएं इसका सेवन कर रही हैं। हैदराबाद गेट, सुसुवाही, करौंदी, लंका, नगवा, सामनेघाट, सिरगोवर्धन, छित्तूपुर, दुर्गाकुंड, रविंद्रपुरी समेत अन्य क्षेत्रों में छोटी-बड़ी दुकानों में गांजा की बिक्री चोरी छिपे होती है। बीट सिपाहियों की जानकारी में यह सब संचालित है। गंगा घाटों किनारे और छोटे गेस्ट हाउस, लॉज से भी गांजा की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें