फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: बेटे का नामांकन कराने आए ओपी राजभर तो अधिवक्ताओं ने की हूटिंग, दोनों तरफ से खूब हुई नारेबाजी

Mon, 14 Feb 2022 05:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में अपने बेटे अरविंद का नामांकन कराने आए ओमप्रकाश राजभर के साथ कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने हूटिंग की। इसके जवाब में ओमप्रकाश के समर्थकों ने जय सुभासपा-सपा का नारा लगाया। 
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए बनारस में सोमवार को कई प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिले के दौरान जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिली। शिवपुर सीट से सपा-सुभासपा प्रत्याशी अरविंद राजभर का नामांकन कराने ओमप्रकाश राजभर पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान कचहरी परिसर में पूर्व मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को देख अधिवक्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी। जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसको लेकर नामांकन कक्ष के बाहर काफी हलचल रही।  

माहौल उस समय और तल्ख हो गया जब एक तरफ से अधिवक्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे तो दूसरी तरफ सुभासपा-सपा समर्थकों ने भी जय समाजवाद व सुभासपा का नारा लगाने लगे। दोनों तरफ से नारेबाजी रोकने के लिए पुलिस को काफी काफी मशक्कत करनी पड़ी। अचानक घटी इस घटना से सुभासपा प्रमुख बेहद नाराज दिखे।  
विज्ञापन

पढ़ेंः  वाराणसी में नामांकन की झलकियां...कोई आया नंगे पांव तो कोई हुआ एंबुलेंस पर सवार, देखें प्रत्याशियों का निराला अंदाज

भाजपा पर बरसे सुभासपा प्रमुख

बाहर निकलते ही ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि भाजपा के समर्थकों ने अभद्रता की है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से सुरक्षा की मांग की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अधिवक्ताओं पर हंगामा करने और अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के इशारे पर ऐसा हुआ है। कहा कि नामांकन स्थल पर सुरक्षा देना चुनाव आयोग का काम है। हम पुलिस से खुश नहीं हैं। इसकी शिकायत की जाएगी।

नामांकन केंद्र से बाहर आते सुभासपा नेता - फोटो : अमर उजाला
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज नामांकन के दौरान भाजपा ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे उनकी बौखलाहट दिख रही है। हमारे नामांकन से और हमारे गठबंधन से भाजपा घबराई हुई है। सभी लोग 10 मार्च का इंतजार करें। बता दें कि नामांकन के लिए बुधवार और गुरुवार का दिन ही बचा है। मंगलवार को अवकाश है जिसके चलते नामांकन नहीं होगा। 
पढ़ेंः  बनारस में बेटे के नामांकन में पहुंचे ओपी राजभर, एंबुलेंस से आया एक प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें
 

वाराणसी में इन्होंने किया नामांकन

बनारस में नामांकन के तीसरे दिन तीन मंत्रियों समेत नौ लोगों ने नामांकन किए। इसमें भाजपा सर्वाधिक पांच नाम शामिल हैं। शहर दक्षिणी से मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, शहर उत्तरी से मंत्री रवींद्र जायसवाल, शिवपुर से मंत्री अनिल राजभर, कैंट से सौरभ श्रीवास्तव और पिंडरा से डा. अवधेश सिंह ने पर्चा भरा।

भाजपा ने अब तक छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें अजगरा से प्रत्याशी टी राम अगले दो दिनों में नामांकन करेंगे। शेष दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का इंतजार है। सपा की ओर से शहर दक्षिणी प्रत्याशी किशन दीक्षित, शिवपुर से सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

सपा के प्रत्याशियों के नाम का इंतजार

सपा ने जिले की आठ में से दो सीटें शिवपुर व अजगरा सुभासपा को तो रोहनिया व पिंडरा अपना दल (कमेरावादी) को दी है। वहीं सपा ने अभी शहर उत्तरी व कैंट से प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं किया है। इसके अलावा कांग्रेस से पूर्व विधायक अजय राय ने पिंडरा से नामांकन किया। कांग्रेस की ओर से जिले की आठों सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। आप से शहर उत्तरी प्रत्यासी डा. आशीष जायसवाल ने नामांकन किया।
पढ़ेंः वाराणसी में नामांकन के दौरान आचार संहिता तार-तार, प्रत्याशियों ने निकला जुलूस, यातायात व्यवस्था धड़ाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें