फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बजट 2021: योगी सरकार ने लगाई मुहर, बनारस में बनेगा प्रदेश का पहला सांस्कृतिक केंद्र

Tue, 23 Feb 2021 10:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गंगा आरती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी काशी में प्रस्तावित प्रदेश के पहले सांस्कृतिक केंद्र के लिए भी प्रदेश सरकार ने बजट में प्रावधान किया है। सांस्कृतिक केंद्र के लिए पर्यटन विभाग को 180 करोड़ रुपये आंवटित किया गया है। वाराणसी के पिंडरा विधानसभा के नागेपुर में प्रदेश के पहले सांस्कृतिक केंद्र को मूर्त रूप देने की कवायद शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


दिव्य और भव्य काशी को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग की सांस्कृतिक केंद्र परियोजना के लिए बजट का प्रावधान किया है। पर्यटन विभाग की इस योजना में सांस्कृतिक केंद्र में भोजपुरी फिल्म सिटी, प्रवासी भारतीय भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा थीम पार्क, ट्रेनिंग सेंटर, थिएटर, प्रेक्षागृह, म्यूजियम, कल्चरल एक्टिविटी के संरक्षण के लिए लोककला केंद्र, कथक सेंटर के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

सांस्कृतिक केंद्र के लिए पर्यटन विभाग ने पिंडरा के नागेपुर में 230 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है और अब उस पर कब्जा भी ले लिया गया है। इसी जमीन पर दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर अलग-अलग प्रदेशों के भवन और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के स्थायी स्टॉल भी बनाने की तैयारी है। इसके अलावा यहां भोजपुरी फिल्म सिटी को भी विकसित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन सौ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक केंद्र
सांस्कृतिक केंद्र के लिए तीन सौ 50 करोड़ रुपये की लागत आंकी गई है। इसके लिए पिछली बार बजट में 180 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था। मगर, ज्यादा बड़ी जमीन अधिग्रहित होने के बाद सांस्कृतिक केंद्र के लिए अलग जमीन का प्रस्ताव भी बना था। बजट में प्रावधान के बाद अब इस सौगात के मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें