यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा खत्म होने के 45 दिन बाद शुक्रवार को परिणाम आएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दोपहर में जारी होने वाले परिणाम का इंतजार जिले के 92563 विद्यार्थी बेसब्री से कर रहे हैं। जिले में 24 फरवरी से 12 मार्च तक 125 केंद्रों पर परीक्षा करवाई गई।
हाईस्कूल में 45493 और इंटर में 47070 परीक्षार्थी रहे। 25 अप्रैल को परिणाम जारी करने की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से गुरुवार को की गई। परिषद की ओर से जिले में बनाए गए चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन करवाया गया।
शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में भी दिन भर गुरुवार को निकलने वाले परिणाम की तैयारी चलती रही। जैसे ही परिणाम जारी किया जाएगा, संबंधित जिलों के अधिकारियों को भी जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सूची भेजी जाएगी। वहीं, नतीजों को लेकर बीएचयू के मनोवैज्ञानिक डॉ. मनोज तिवारी ने सुझाव दिए हैं।