हाईस्कूल में तन्नू ने प्रदेश में 7वां और जिले में पहला स्थान पाया है। तनू को 600 अंक में 584 अंक मिले हैं, जो 97.33 हुए। वह महावीर महावीर सर्वोदय एच एस एस जखनियां की छात्रा है। जखनिया क्षेत्र के कौला की निवासी है। पिता अजय कुमार पेशे से वकील हैं। तनू ने बताया कि वह कोचिंग और स्कूल के अलावा सात-आठ घंटे पढ़ती है। वह आगे चलकर शिक्षक बनना चाहती है।
शनिवार को जारी यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले के होनहारों ने एक बार फिर जिले के मान बढ़ाया। इंटर मीडियट की दो छात्राओं और एक छात्र ने प्रदेश के टॉपटेन में अपनी जगह बनाई है। इसमें मधुबन तहसील के सुभागाी देवी कॉलेज की छात्रा हर्षिता शर्मा ने 96.60 प्रतिशत नंबर पाकर प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त की है।
वहीं चिरैयाकोट कस्बा स्थित दीप निकेतन के अभिषेक प्रजापति ने नंबर पाकर सातवीं रैंक प्राप्त किया है।इसीक्रम में कोपागंज ब्लाक के बापू इंटर कॉलेज की छात्रा तनुष्का यादव ने 96.20 प्रतिशत अंक पाकर नौंवी रैंक प्राप्त की है।
इंटर में टॉपर अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्र के होनहारों ने सफलता का परचम लहराया है। इंटर में 96 प्रतिशत अंक पाकर अक्षय कुमार ने प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में नौंवा स्थान पाया है। वह कलावती देवी शिक्षण संस्थान पगिया के छात्र हैं। वहीं हाईस्कूल में जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क के मांशु कुमार 96.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले में अव्वल रहे।
परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ मेधावी और उनके परिजन खुशी से झूम उठे। हाईस्कूल में जिले के टॉप-10 में कुल 13 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें सात लड़कियां हैं। वहीं इंटर में तीन छात्राएं टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। इस सूची में कुल 11 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। जिले में हाईस्कूल में नागेश दुबे अव्वल रहे तो इंटरमीडिएट में दीपिका दुबे ने बाजी मारी। दीपिका दुबे को प्रदेश में भी नौंवा स्थान हासिल हुआ है।
हाईस्कूल की परीक्षा में महाशक्ति इंटर कालेज ब्रहाश्रम के नागेश दुबे ने 600 में से 580 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनको 96. 67 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए जबकि रतनगंज स्थित गुरुद्वारा गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा दीपिका दुबे ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 481 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनको प्रदेश में भी नौंवा स्थान हासिल हुआ है।
दीपिका ने 96. 20 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जिले के टाप टेन में हाईस्कूल में 25 छात्र- छात्राएं शामिल हैं। उनमें 12 छात्राएं व 13 छात्र हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में जिले के टाप टेन में 20 छात्र- छात्राएं शामिल हैं। इनमें 15 छात्राएं व 15 छात्र शामिल हैं।
निर्मल बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज राघोपुर की इंटरमीडिएट की छात्रा रितिका ने 500 में 481 नंबर प्राप्त कर जनपद में तीसरा और प्रदेश की सूची में 9वां स्थान पाकर क्षेत्र के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन किया है। परिजनों के साथ स्कूल में खुशी का माहौल है।