फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: आज जारी हो सकती है केंद्रों की अनंतिम सूची, 28 अक्तूबर से दर्ज होंगी आपत्तियां; जानें खास

Sat, 24 Oct 2026 05:32 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए वाराणसी में केंद्रों की अनंतिम सूची आज जारी हो सकती है। सूची जारी होने के बाद 28 अक्तूबर से केंद्रों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। जिले में करीब 90 हजार परीक्षार्थियों के लिए लगभग 120 परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची शनिवार को जारी हो सकती है। सूची जारी होने के बाद विद्यालयों को केंद्र निर्धारण से संबंधित आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। 28 अक्तूबर से आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद आपत्तियों के निस्तारण और भौतिक सत्यापन के आधार पर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी।

विज्ञापन


वाराणसी में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 90 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। इनके लिए लगभग 120 परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। हालांकि, केंद्रों की वास्तविक संख्या अनंतिम सूची जारी होने और आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही स्पष्ट होगी। 

Trending Videos

आठ विद्यालयों को डीबार भी किया गया था

पिछले परीक्षा में जिले में 90,298 परीक्षार्थियों के लिए 117 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। इनमें हाईस्कूल के 46,074 और इंटरमीडिएट के 44,218 परीक्षार्थी शामिल थे। हाईस्कूल में 22,323 छात्र और 23,748 छात्राएं, जबकि इंटरमीडिएट में 21,170 छात्र और 23,048 छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

पिछली बार केंद्र निर्धारण के दौरान विद्यालयों की ओर से नए केंद्र बनाने, आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने, केंद्र की दूरी और मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं होने जैसी आपत्तियां उठाई गई थीं। अंतिम सूची तैयार करते समय 8 विद्यालयों को डीबार भी किया गया था। जबकि 3 सहायता प्राप्त विद्यालयों को नए केंद्र शामिल हुए थे। 

अपर सचिव भास्क मिश्रा ने बताया कि इस बार भी केंद्रों के निर्धारण में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, सीसीटीवी कैमरे और परीक्षा संबंधी अन्य मानकों को महत्वपूर्ण माना जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही तय होगा कि प्रस्तावित केंद्रों की संख्या में बदलाव होगा या नहीं।
विज्ञापन

नामावली जनरेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 अक्तूबर की गई, यह अंतिम मौका
यूपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9-11 के अग्रिम पंजीकरण और कक्षा 10वीं 12वीं के परीक्षा आवेदन की नामावली जनरेट और जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इसे बढ़ा कर अब 26 अक्तूबर तक का अंतिम अवसर दिया गया है। पहले यह समय सीमा 15 अक्तूबर थी। बोर्ड ने कड़ा निर्देश दिया है कि सभी संबंधित विद्यालय 26 अक्तूबर तक परिषद के पोर्टल से नामावली जनरेट/डाउनलोड कर, कोषपत्र की प्रति के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें