फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन का मिला मौका, इस वेबसाइट पर करें ये सात काम; जानें खास

Sun, 27 Apr 2025 01:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Board News: यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को माैका दिया गया है। वे 19 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन व्यवस्था पर विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam: माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इच्छुक छात्र-छात्राएं स्क्रूटनी के लिए 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक सचिव साहब लाल यादव ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन लिए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रति विषय निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के लिए प्रति विषय स्क्रूटनी शुल्क समान रूप से लागू होगा। शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को अपनी परीक्षा का रोल नंबर, विषय का नाम और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरना होगा। 
विज्ञापन


किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए छात्र खुद जिम्मेदार होंगे। अंकों की दोबारा गणना की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी उत्तरों का मूल्यांकन किया गया है या नहीं। यदि अंकों के योग में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे सुधारा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि स्क्रूटनी का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

 ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in खोलें।
  • नए पेज पर बाईं ओर दिए गए लिंक हाईस्कूल इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन परीक्षा वर्ष 2025 लिंक खोलें पर क्लिक करें।
  • इसके बाद तीन विकल्प आएंगे
  • हाईस्कूल के लिए आवेदन करने के लिए क्लिक करें
  • इण्टरमीडिएट के लिए आवेदन करने के लिए क्लिक करें
  • ट्रेजरी चालान फॉर्म डाउनलोड करें
  • ट्रेजरी चालान फॉर्म डाउनलोड करें पर क्लिक करके चालान का प्रिंट निकालें और सभी आवश्यक विवरण भरकर नजदीकी बैंक शाखा में शुल्क (प्रति प्रश्नपत्र 500) जमा करें और मूल प्रति प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें