फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में पहली बार ‘तीसरी नजर’

Sat, 21 Feb 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा में यह पहला अवसर है, जब निगरानी के लिए ‘तीसरी नजर’ का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि यह व्यवस्था परीक्षा केंद्रों पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से की गई है लेकिन कक्ष निरीक्षकों की कमी को देखते हुए इसे बेहद कारगर माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस व्यवस्था को प्रायोगिक तौर पर देखा जा रहा है। इसके सफल रहने पर अगले सत्र से जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों को भी सीसीटीवी कैमरों से लैस कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिन चार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, उनमें निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर तुलसीपुर, राघवराम वर्मा बालिका इंटर कालेज शिवपुर, सरस्वती बालिका इंटर कालेज चांदपुर, दुर्गा चरण बालिका इंटर कालेज सोनारपुरा और नेशनल इंटर कालेज पीलीकोठी शामिल हैं। हालांकि इन केंद्रों पर शिक्षा विभाग या शासन की ओर से नहीं बल्कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से कैमरे की व्यवस्था की गई है।

निवेदिता शिक्षा सदन में 16 और राघवराम बालिका इंटर कालेज में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि अगले सत्र से जिले के अन्य विद्यालयों को भी इस व्यवस्था से लैस किया जाएगा। हालांकि डीआईओएस ने यह भी दावा किया कि बोर्ड की अगली परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षकों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए बीएसए से वार्ता हो चुकी है।  जिन केंद्रों पर कमी होगी वहां बेसिक के शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें