निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कालेज में अंग्रेजी में सहायक अध्यापक मीनू यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी गंभीरता से करें। प्रश्नों के उत्तर को लिखकर अभ्यास करें। कंप्रीहेसिव पैसेज को ध्यान से पढ़ने के बाद ही प्रश्नों का उत्तर दें। विशेषज्ञ की मानें तो टेंस की जानकारी और प्रोज-पोएट्री के पाठों का सारांश यदि तैयार है तो अच्छे नंबर मिलेंगे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा एक मार्च को होगी। बोर्ड ने अंग्रेजी के पेपर का पैटर्न भी इस साल से बदल दिया है। 70 अंकों के प्रश्नपत्र में 20 अंक के प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए पहली बार प्रश्न पत्र में गद्यांश पर आधारित परंपरागत प्रश्नों के अलावा इससे जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न भी रहेंगे। इसी प्रकार व्याकरण से भी बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कालेज में अंग्रेजी में सहायक अध्यापक मीनू यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी गंभीरता से करें। प्रश्नों के उत्तर को लिखकर अभ्यास करें। कंप्रीहेसिव पैसेज को ध्यान से पढ़ने के बाद ही प्रश्नों का उत्तर दें। विशेषज्ञ की मानें तो टेंस की जानकारी और प्रोज-पोएट्री के पाठों का सारांश यदि तैयार है तो अच्छे नंबर मिलेंगे। क्योंकि इसकी जानकारी होने से छात्र अपने मन से प्रश्न का उत्तर बनाकर लिख सकते हैं। भूत, भविष्य व वर्तमान काल के बीच के अंतर और उसमें प्रयोग होने वाले वर्ब की जानकारी बहुत जरूरी है। बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का शब्द कोष मजबूत हो तो कभी कोई समस्या नहीं होगी। व्याकरण के लिए टेंस को भली-भांति पढ़ लें। इससे ट्रांसलेशन में भी फायदा पहुंचता है। अपठित गद्य का उत्तर देने से पहले कम से कम दो बार पढ़े। अच्छी तरह पढ़ने के बाद 80 फीसदी प्रश्नों का उत्तर उस गद्यांश से मिल जाएगा।
लघु व विस्तृत प्रश्नों का उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का ध्यान रखें।
ये भी जाने
प्रश्न पत्र के दो भाग होंगे। भाग अ व भाग ब
- भाग अ के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। जिसका आपको सही उत्तर को ओएमआर शीट में गोला करना है।
- भाग ब में विस्तृत उत्तरीय प्रश्न होंगे। इस भाग में साहित्य और व्याकरण से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।