फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में बवाल: परीक्षा नजदीक, छात्र बना रहे विषय बदलवाने का दबाव, प्रशासनिक भवन पर जड़ा ताला

Sat, 28 Jan 2023 01:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी शुक्रवार को प्रशासनिक भवन पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि प्रवेश लेते समय यह कहकर विषय भरवाए गए थे कि बाद में बदला जा सकेगा। अब परीक्षा होने वाली है, लेकिन विकल्प नहीं मिल सके।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में बवाल: परीक्षा नजदीक, छात्र बना रहे विषय बदलवाने का दबाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विषय बदलवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने हंगामा किया। प्रशासनिक भवन पर ताला भी जड़ दिया। इनमें से कुछ विद्यार्थी बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी से नाराज थे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विद्यार्थियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी शुक्रवार को प्रशासनिक भवन पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि प्रवेश लेते समय यह कहकर विषय भरवाए गए थे कि बाद में बदला जा सकेगा। अब परीक्षा होने वाली है, लेकिन विकल्प नहीं मिल सके। दो घंटे से अधिक देरी तक प्रशासनिक भवन में हंगामा चलता रहा। इस सिलसिले में चीफ प्रॉक्टर अमृता सिंह ने कहा कि अचानक इतने विषयों के अध्यापकों व कक्षा की व्यवस्था नहीं कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से फार्म भरे हैं और उन्हें मेरिट के आधार पर विषय मिला है।
 
छात्रनेताओं ने की मंत्री से मिलने की कोशिश

छात्रसंघ चुनाव के लिए धरने पर बैठे छात्रनेताओं ने केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय से मिलने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। छात्रनेता केंद्रीय मंत्री से छात्रसंघ चुनाव कराने और तारीख घोषित करने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें