फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मार्च के बाद हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा

Wed, 04 Jan 2017 04:59 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा की तस्वीर भी साफ होने लगी है। माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में बोर्ड परीक्षा शुरु हो सकती है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद बोर्ड परीक्षा के तिथियों की घोषणा का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च के बाद कभी भी बोर्ड परीक्षा शुरु हो सकती है। बता दें कि सूबे में 7 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का चुनाव 11 फरवरी को होगा और अंतिम चरण 8 मार्च को होगा। उधर, माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का कोर्स महज 60 फीसदी ही पूरा हो सका है। जबकि जनवरी तक कोर्स खत्म करना है। तमाम विद्यालयों में तो 50 फीसदी कोर्स ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन


ऐसे में विद्यार्थी चिंतित हैं कि परीक्षा के समय तक कोर्स पूरा कराया जाएगा तो वे रिवीजन कब करेंगे। मार्च के आखिरी सप्ताह से परीक्षाएं शुरू होने की संभावना है। सबसे अधिक परेशानी इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को हो रही है।

इसी माह आठ तारीख से होने वाली प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हैं और कोर्स अधूरा। यही हाल गणित के विद्यार्थियों की है। शिक्षकों की कमी के चलते जैसे-तैसे आधी-अधूरी तैयारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें