फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में छठें और सातवें चरण में होंगे विधानसभा चुनाव

Wed, 04 Jan 2017 03:11 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होगा। वहीं पूर्वांचल के जिलों में चार मार्च को छठें और आठ मार्च को सातवें चरण में मतदान होंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के मुताबिक आजमगढ़, मऊ, बलिया में छठे और गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर में सातवें चरण में मतदान होगा। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया मॉनिटरिंग कमिटी ध्यान रखेगी कि किसी उम्मीदवार की पब्लिसिटी तो नहीं की जा रही है ।

उत्तर प्रदेश में 28 लाख रुपये चुनाव में खर्च की सीमा होगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर पर रोक रहेगी। चुनाव प्रचार के दौरान ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्रियों पर प्रतिबंध होगा ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें