फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में तीन सॉल्वर सहित चार पकड़े, गाजीपुर में प्रधानाचार्य भी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 10:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/आजमगढ़/जौनपुर।

सार

UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा के बीच पूर्वांचल के तीन जिलों में तीन सॉल्वर सहित चार लोगों को पकड़ा गया है। इनमें एसटीएफ वाराणसी ने गाजीपुर में प्रधानाचार्य को भी गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
एसटीएफ ने गाजीपुर में प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव और सॉल्वर शिवम यादव को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंग्रेजी और जीव विज्ञान की परीक्षा में सोमवार को तीन सॉल्वर सहित चार लोगों को पकड़ा गया है। गाजीपुर के करूवी बहलोलपुर स्थित भगेलूदास इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा देते हुए सॉल्वर शिवम यादव और प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव को एसटीएफ वाराणसी ने गिरफ्तार किया है। आजमगढ़ व जौनपुर में भी एक-एक सॉल्वर पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हाईस्कूल की प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में भगेलूदास इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव नकल करा रहा है। 

स्टेटिक मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह और मनोरमा सिंह के साथ भगेलूदास इंटर कॉलेज में चेकिंग की गई। कक्ष संख्या 12 में एक परीक्षार्थी के स्थान पर मऊ जनपद के सरायलखंसी क्षेत्र के कंधेरी गांव का शिवम यादव (22) कॉपी लिख रहा था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: आजमगढ़ में कुत्तों का आतंक, भेड़ों के झुंड पर किया हमला; 60 भेड़ मर गईं; कई घायल

पूछताछ में शिवम यादव ने बताया कि करुई निवासी प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव की मिलीभगत से वह तीन दिन से परीक्षा दे रहा है। इसके लिए प्रधानाचार्य ने 40 हजार रुपये लिए थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

आजमगढ़ और जौनपुर में रिश्तेदार बने थे सॉल्वर 

आजमगढ़ जिले के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देते सॉल्वर पंकज कुमार सिंह (22) निवासी सम्मोपुर थाना सिधारी को पकड़ा गया। वह परीक्षार्थी का रिश्तेदार है। केंद्र अतलिया थाने में परीक्षार्थी व्यवस्थापक रणधीर सिंह ने और सॉल्वर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, जौनपुर जिले के मछलीशहर के नरेंद्र बहादुर इंटर कॉलेज, घघरिया केंद्र पर इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान की परीक्षा में सिकरारा थाना क्षेत्र के साहस यादव को पकड़ा गया है। वह अपने रिश्तेदार की जगह परीक्षा दे रहा था। सचल दल ने सॉल्वर को पुलिस के हवाले कर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें