यूपी बोर्ड में परीक्षार्थियों की संख्या लगातार कम हो रही है। 10वीं व 12वीं में 9445 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 2024 की परीक्षा में 98895 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस वर्ष 4450 परीक्षार्थी घटे हैं।
क्या बोले अधिकारी
जीओ लोकेशन के आधार पर सेंटर बनाए गए हैं। संभव है कि किसी कारण वश दूरी का ध्यान नहीं दिया गया। जिन भी विद्यालयों से आपत्ति आई है, उनका निस्तारण 23 नवंबर तक होना है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। समिति जल्द ही समाधान की प्रक्रिया शुरु कर देगी। -अवध किशोर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक