वाराणसी में 131 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा का आज से आगाज हो गया। वाराणसी में 131 केंद्रों पर इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा हो रही है। सुबह प्रथम पाली में हाई स्कूल की परीक्षा शुरू हुई। सुबह 8:00 बजे शुरू होने वाले परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया।
जिले की 131 केंद्र पर परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी अपने अपने केंद्र पर पहुंच गए। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय परीक्षा हो रही है। परीक्षार्थियों के चेकिंग की गई प्रवेश पत्र देखने के बाद एक-एक करके सभी को उनके कक्ष में भेजा गया।
दो कंट्रोल रूम से हो रही ऑनलाइन निगरानी
स्टेटिक मजिस्ट्रेट के निगरानी में प्रश्न पत्र का बंडल खोला गया। इसके बाद परीक्षार्थियों को दिया गया। परीक्षा सकुशल संपन्न हो इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय टीम के साथ कई विद्यालयों का भ्रमण किए। साथ ही परीक्षा में लगे मजिस्ट्रेट भी परीक्षा का हाल जानने के लिए केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। जिला स्तर पर राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज जबकि शासन स्तर पर भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। दोनों जगहों से ऑनलाइन निगरानी हो रही है।