फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: केंद्र बनने को 47, छात्र क्षमता कम करने को 17 विद्यालयों ने किए आवेदन; ऐसे होगा भौतिक सत्यापन

Sat, 06 Dec 2025 06:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विद्यालयों की तरफ से नया केंद्र बनाए जाने, क्षमता से अधिक छात्रों की संख्या, केंद्रों की अधिक दूरी और मानक के अनुरूप न होने पर सूची से बाहर करने की आपत्ति आई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अब लगभग अंतिम चरण में है। शुक्रवार तक जिले के 126 विद्यालयों ने बोर्ड की वेबसाइट पर आपत्ति दाखिल की। इसमें 47 ऐसे विद्यालय हैं जिन्होंने केंद्र बनने के लिए आवेदन किया है। वहीं, 17 विद्यालयों ने क्षमता से अधिक छात्रों की संख्या आवंटित होने को लेकर आपत्ति जताई है। अब जिलाधिकारी द्वारा नामित जांच समिति इन आपत्तियों के आधार पर भौतिक सत्यापन कर केंद्रों का ब्यौरा अपलोड करेगी।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से केंद्र बनने के लिए आवेदन किए कुल 403 विद्यालयों में से 114 का चयन किया गया है। इन केंद्रों के लिए दावा आपत्ति मांगी गई थी। इसके लिए 4 दिसंबर अंतिम समय था। अब तक आई दावा आपत्ति में जिले के कुल 126 विद्यालयों ने आवेदन किया। इसमें चार मानकों पर दावा आपत्ति आई है। 

जिलाधिकारी द्वारा नामित जांच समिति इन आपत्तियों के आधार पर भौतिक सत्यापन कर केंद्रों का ब्यौरा अपलोड करेगी। इसके बाद बोर्ड की ओर से केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। यह सभी प्रक्रिया इसी महीने हर हाल में पूरी करनी है।

विज्ञापन

हाईस्कूल में 46074 और इंटरमीडिएट में 44218 छात्र देंगे परीक्षा
जिले में हाईस्कूल के 46074 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 44218 छात्र शामिल होंगे। इसमें 22323 लड़के और 23748 लड़कियां परीक्षा देंगी। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 86271 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 21170 लड़के और 23048 लड़कियां परीक्षा में शामिल होंगी।
विज्ञापन

इतने मानकों पर आई दावा आपत्ति
  • नया केंद्र बनने को दावा - 47
  • मानक के विपरीत केंद्र बने विद्यालयों को लिस्ट से हटाने पर आपत्ति - 8
  • क्षमता से अधिक छात्रों की संख्या का आवंटन होने पर आपत्ति - 17
  • मानक से अधिक दूरी पर केंद्र बनाए जाने को लेकर आपत्ति - 54
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें