फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः घर के पास ही मीडियाकर्मी के भाई को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 04 Dec 2020 07:23 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के आजमगढ़ जिले में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के पास ही मीडियाकर्मी के भाई को गोली मार दी। हौंसला बुलंद बदमाशों की इस वारदात से सनसनी फैल गई। मामला जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव का है। गोली पेट में लगी है। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें सिधारी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। घायल लखनऊ में रह कर प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। 

विज्ञापन


बिंदवल गांव निवासी 50 वर्षीय शबीह आलम नोमानी मीडियाकर्मी खुर्रम आलम नोनामी के भाई हैं। शबीह लखनऊ में रह कर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। कुछ दिनों पूर्व ही वह लखनऊ से घर आए हुए थे। शुक्रवार को लगभग तीन बजे वह अपने बिंदवल स्थित आवास पर थे। इसके बाद अपने घर के पास स्थित एक होम्योपैथी क्लीनिक पर दवा लेने पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उन्हें गोली मार कर फरार हो गए।

विज्ञापन

बदमाश दो गोली चलाए थे, जिसमें एक मिस हो गई थी और दूसरी दाहिने तरफ पेट में लगी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। आनन-फानन में घायल शबीह को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उन्हें सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। घटना के पीछे कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजन किसी भी तरह के रंजिश से इंकार कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें