विधान सभा चुनाव ड्यूटी प्रस्थान करने वाले समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त रत्नेश्वर सिंह को नियुक्त किया गया है, जो चुनाव के दौरान मथुरा, अमरोहा, मैनपुरी, सीतापुर व अमेठी जनपद में विभिन्न चरणों में होने वाले चुनाव ड्यूटी कराएंगे।
अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था अनिल कुमार सिंह द्वारा चुनाव ड्यूटी में जाने वाले सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। संचालन पुलिस उपायुक्त अमित कुमार, नोडल चुनाव प्रभारी ने किया। इस दौरान प्रतिसार उमेश कुमार दुबे, चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।