फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: आज वाराणसी आ रहे पीएम मोदी, कई मार्गों पर आवाजाही रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर

Sun, 27 Feb 2022 10:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। रोडवेज बस सहित अन्य वाहनों को भी रूट पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बदले हुए मार्ग से वाहन जाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में आज रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के मद्देनजर रविवार को शहर रूट डायवर्जन रहेगा। बाहरी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। जबकि शव वाहन और एंबुलेंस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। चौकाघाट लकड़ी मंडी तिराहा और लहरतारा कैंसर अस्पताल की ओर से आने वाले वाहनों को कैंट फ्लाई ओवर के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन


तेलिया बाग तिराहा से चौकाघाट चौराहा की तरफ  भी कोई वाहन नहीं जाएंगे। वहीं तेलियाबाग की तरफ से आने वाले वाहनों को जगतगंज तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। जगतगंज से लहुराबीर चौराहा की तरफ और विशेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे।
उधर मंडुवाडीह से आने वाले वाहनों को ककरमत्ता बरेका की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएंगे। 

वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग 
अजगरा, पिंडरा, शिवपुर विधानसभा की ओर से आने वाले सभी वाहन कटिंग मेमोरियल विद्यालय नदेसर, उत्तरी कैंट व दक्षिणी विधानसभा से आने वाली बाइक क्वींस कॉलेज और अन्य वाहन काशी विद्यापीठ में खड़े होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

रोहनिया व सेवापुरी विधानसभा से वाहन कैंट फ्लाई ओवर के नीचे से होकर धर्मशाला तिराहा से इंग्लिशिया लाइन तिराहा होते हुए विद्यापीठ रोड स्थित भारत माता मंदिंर में खड़े होंगे। कार्यक्रम में आने वाले बाइक तेलियाबाग तिराहे से खादी ग्रामोद्योग के मैदान में खड़ी होंगी।                 
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स, एसपीजी अधिकारियों ने की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की पूर्व शनिवार को एसपीजी ने सभा स्थल को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, एयरपोर्ट से लेकर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित सभा स्थल तक फ्लीट रिहर्सल की गई। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी।

एसपीजी अधिकारियों ने कई चक्र में एयरपोर्ट से पुलिस लाइन और पुलिस लाइन से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। एयरपोर्ट पर ग्रामीण और कमिश्नरेट पुलिस संग बैठक कर एसपीजी अधिकारियों ने सुरक्षा पर मंथन किया। हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग दोनों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें