फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में अखिलेश ने दिखाई ताकत: रोड शो में रथयात्रा चौराहे से गिरजाघर तक गूंजते रहे जय अखिलेश के नारे, उमड़ा जन सैलाब

Fri, 04 Mar 2022 11:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

समाजवादी विजय यात्रा के दौरान लाल और हरे रंग के गुब्बारे, आतिशबाजी के साथ ही अखिलेश यादव के समर्थन में विजय गीत भी गूंजते रहे। इसमें यूपी में दस मार्च को अखिलेश आएंगे। काशी में करिश्मा होगा, दस मार्च को खदेड़ा होगा आदि गीतों के माध्यम से सपा समर्थकों ने अपनी ताकत दिखाई। 
विज्ञापन
बाबा की नगरी में अखिलेश का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिन में काशी में रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। इसके जवाब में शुक्रवार रात को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी समाजवादी विजय यात्रा में सड़क पर उतरकर अपनी ताकत दिखाई। रथयात्रा चौराहे पर जैसे ही रथ पर सवार होकर अखिलेश समर्थकों के बीच पहुंचे, जय अखिलेश के नारे गूंजने लगे।

विज्ञापन


हाथ में समाजवादी झंडा लिए उमड़े जन सैलाब ने अखिलेश का जोरदार स्वागत किया। अखिलेश भी काशी की जनता और समर्थकों का उत्साह देख बहुत गदगद हुए। रथ पर सवार होकर अखिलेश रथयात्रा से गोदौलिया तक पहुंचे। विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

इस क्रम में अखिलेश यादव का रोड शो पहले भारत माता मंदिर से लेकर गिरजाघर तक होना था, लेकिन देर शाम स्थान में बदलाव कर दिया गया। रोड शो को रथयात्रा से शुरू करने का निर्णय लिया गया। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रथयात्रा पर चाराें तरफ दूर दूर तक खड़े होने की जगह नहीं थी।

विज्ञापन

कोई छत पर तो कोई अपनी गाड़ी के ऊपर खड़ा होकर हाथ में समाजवादी झंडा लहरा रहा था। इस दौरान बहुत से युवा पुलिस और शिक्षक भर्ती कराने की मांग लिखी तख्तियां लेकर भी पहुंचे थे। किसी के हाथ में मुलायम सिंह यादव तो किसी के हाथ में अखिलेश का कटआउट था। 



फूलों की हुई बारिश, आतिशबाजी से भी स्वागत
अखिलेश पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और रथयात्रा से लेकर गिरजाघर तक आतिशबाजी से भी उनका स्वागत किया गया। लोगों का उत्साह देख अखिलेश भी अपने रोक नहीं पा रहे थे। वह समाजवादी रथ की छत पर चढ़ कर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे।
विज्ञापन

बुलडोजर पर अखिलेश का कटआउट लगाकर पहुंचे समर्थक

रोड शो में उत्तरी, दक्षिणी और कैंट के प्रत्याशियों ने भी अपनी ताकत दिखाई। कोई साइकिल तो कोई मोटर साइकिल और कोई चार पहिया वाहन से पहुंचा। इस बीच एक बुलडोजर पर अखिलेश यादव का कटआउट लगाकर पहुंचे युवाओं ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अखिलेश यादव ने समाजवादी रथ के सामने खड़े बुलडोजर को देख हाथ हिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। 

यूपी में दस मार्च को अखिलेश आएंगे
समाजवादी विजय यात्रा के दौरान लाल और हरे रंग के गुब्बारे, आतिशबाजी के साथ ही अखिलेश यादव के समर्थन में विजय गीत भी गूंजते रहे। इसमें यूपी में दस मार्च को अखिलेश आएंगे। काशी में करिश्मा होगा, दस मार्च को खदेड़ा होगा। वाराणसी ने दिया संदेश-आ रहे हैं अखिलेश। इस तरह के कई गीतों के माध्यम से सपा समर्थकों ने अपनी ताकत दिखाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें