भीड़ में शामिल ज्यादातर लोग भगवा गमछा और भाजपा की टोपी लगाए दिखे। रोड शो में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर हर हर महादेव और मोदी के नारे लगाए। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, रोड शो की तैयारी एक सप्ताह पहले से हो रही थी। जिसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों के भी ऑर्डर पहले ही दे दिए गए थे।
मोदी के रोड शो में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी काफी उत्साह दिखा। इस दौरान रोड शो देखने के लिए सड़कों के किनारे पर खड़े लोग प्रधानमंत्री के काफिले के साथ सेल्फी लेते दिखे। इस दौरान कई लोगाें ने फेसबुक लाइव का भी आनंद लिया।