फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: वाराणसी में मायावती ने विपक्ष को घेरा, बोलीं- सपा और भाजपा की सरकार में दुखी रही जनता

Thu, 03 Mar 2022 03:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने वाराणसी के संदहा में जनसभा को संबोधित किया। विपक्ष पर हमला बोले हुए बसपा को वोट देने की अपील की। 
विज्ञापन
वाराणसी में मायावती की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mayawati in Varanasi: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को यूपी के वाराणसी में जनसभा को संबोधित कर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में उत्तर प्रदेश की जनता दुखी रही है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा अकेले अपने दम पर सभी सीटों पर यह चुनाव लड़ रही है। दावा किया कि वो पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए इस चुनाव में उतरी हैं।  सातवें चरण के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने चौबेपुर के संदहा में कांग्रेस, सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

पिछड़ों और दलितों की सिर्फ अनदेखी हुई
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि इन सरकारों में पिछड़ों और दलितों की सिर्फ अनदेखी और उत्पीड़न हुआ है। इनकी संकीर्ण मानसिकता से हर वर्ग की क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बसपा दोबारा लौटी तो भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर किया जाएगा।

विज्ञापन

...तो मायवती भी चलवाएंगी बुलडोजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर हुई बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इन्हें सिर्फ मुस्लिम, ब्राह्मण और दलितों में गुंडे, माफिया नजर आते हैं और उनके घरों और संपत्ति को उजाड़ते हैं। जबकि एक वर्ग पर उनकी नहीं चलती बल्कि उन्हें संरक्षण दिया जाता है। बसपा सत्ता में लौटी उन खास वर्ग के माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चलेंगे। 

सीएम योगी पर हमलावर मायावती

मायावती ने जनता से आह्वान किया कि यूपी से योगी को फिर से मठ में भेजने की आप सभी तैयारी करें। यह द्वेषवश की भावना से राजनीति करते हैं। अगर हमारी पार्टी सत्ता में लौटी तो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की तर्ज पर विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। सपा और भाजपा ने जिन विकास कार्यों को अधूरा छोड़ा या उन्हें बंद कर दिया, उन्हें बसपा फिर से शुरू करेगी।
विज्ञापन

कहा कि मीडिया के सर्वे और रिपोर्ट पर आप लोग भरोसा ना करें। हम फिर से सत्ता में लौट रहे हैं। अपील किया कि पोलिंग बूथ को जिताना है और बसपा को सत्ता में लाना है। वोट वाले दिन सात मार्च को हर परिवार का सदस्य अपना वोट जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें