कबीरमठ में प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कांग्रेस महासचिव ने तबला वादक पद्मविभूषण स्व. पं. किशन महाराज और कथक नृत्यांगना स्व. सितारा देवी के आवास पर परिजनों से मुलाकात की और संगीत का भी आनंद लिया। पंडित किशन महाराज के घर पर मुलाकात के दौरान जब प्रियंका को पता चला कि किशन महाराज की पोती अवनि उनके लिए चाय बना रही है तो वह घर की रसोई में पहुंच गईं।
उन्होंने अवनि से मुलाकात की और उसके साथ चाय बनाकर परोसी। जनसंपर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अश्वनी यादव, दिलीप चौबे, मयंक चौबे, नवीन चौबे, मुकुंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।