फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: टिकट बंटवारे पर अपना दल (क) ने सपा से जताई नाराजगी, जानें क्या बोले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

Thu, 03 Feb 2022 12:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपना दल (क) के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि कुछ जिलों की सीट पर असहजता सामने आई है। जिस पर सपा अध्यक्ष ही फैसला करेंगे।
विज्ञापन
अपना दल (क) के राष्ट्रीय महासचिव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में सपा और अपना दल(कमरेवादी) में गठबंधन के बाद भी टिकट बंटवारे को लेकर नाराज है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज निरंजन ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर अपनी नाराजगी भी जाहिर की और कहा कि एक सीट नहीं मिलने पर भी वे सपा के साथ रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिराथू, इलाहाबाद पश्चिमी समेत कुछ सीटों पर अभी असहजता की स्थिति है। इस पर अंतिम फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।  वाराणसी में लहरतारा के मानिकनगर कॉलोनी में मीडिया से बातचीत में पंकज निरंजन ने तंज करते हुए कहा कि सीट बंटवारे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमारी ओर कहा गया है कि वे बाकी सहयोगी दलों को देख लें और उनसे बचे तो ठीक है।

पूरे जोश के साथ लड़ा जाएगा  चुनाव
पल्लवी पटेल को सिराथू से उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के खिलाफ गठबंधन का प्रत्याशी पर उन्होंने कहा कि अभी कमेरावादी के खाते में अभी एक भी सीट नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ऐसा लगा कि जो हमारे पास सीटें हैं, उसको लेकर कुछ असहजता है। ऐसे में हम सभी सीट को छोड़ने को तैयार हैं। अखिलेश यादव को ही अगला मुख्यमंत्री बनाना है, इसके लिए पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। 
विज्ञापन

भाजपा एजेंट के रूप में काम कर हैं अधिकारी

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। कहा कि लगातार कांग्रेस नेताओं को नोटिस दिया जा रहा है। साथ ही वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। पहले गलत व अलोकतांत्रिक तरीके से गाड़ी की चेकिंग की गई।

उसके बाद पूर्व विधायक अजय राय और हार्दिक पटेल को नोटिस दिया गया। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को लगातार नोटिस दिया जा रहा है। साथ ही प्रशासन द्वारा पाबंद किया जा रहा है।  महानगर अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें