फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सौभाग्य' से रोशन होंगे यूपी के 21 जिलों के 873 राजस्व ग्राम, इस तारीख से शुरू होगा अभियान

Sun, 15 Apr 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
14 से शुरू होगा अभियान, उगाही पर करें शिकायत
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम क्षेत्र में आने वाले 21 जिलों के 873 गांव सौभाग्य योजना से रोशन होंगे। इस योजना को 14 अप्रैल से शुरू करने के लिए निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने 21 जिलों के अधीक्षण अभियंता और कंपनियों के संचालकों से गुरुवार को चर्चा की।
विज्ञापन


एमडी ने कहा कि 14 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान का प्रचार-प्रसार कर पहले दिन कम से कम पांच कनेक्शन दिए जाएं। 22 अप्रैल तक अपने क्षेत्र के सभी बिजली घरों पर एक सूचना पट लगवाएं। जिस पर अवैध रूप से धनराशि मांग करने वालों की शिकायत एमडी और उर्जा मंत्री से करें।

बैठक में प्रमुख रूप से निदेशक अनिल कोहली, सौभाग्य के मुख्य अभियंता एससी भारती, वाराणसी क्षेत्र के एके श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार, एआर वर्मा चन्द्रजीत कुमार, आरबी राज, विकास कपूऱ, डीके त्यागी, राकेश सिन्हा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कंपनियों को लगाई फटकार
एमडी अतुल निगम ने कहा कि 30 जून, तक पूर्वांचल के 21 जनपदों मे 12.5 लाख मीटर लगाने हैं, जिसमें अभी तक मात्र 504511 मीटर लगाए गए हैं। इस पर उन्होंने मेसर्स लिंकवेल टेलीसिस्टम, हैदराबाद व मेसर्स बेनटेक इंडिया लि0 का कार्य संतोष जनक न पाए जानेपर फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा।
Trending Videos
विज्ञापन

सौभाग्य के अन्तर्गत ये है कनेक्शन देने का लक्ष्य

बिजली - फोटो : FILE PHOTO
पूर्वांचल के 21 जनपदों के 873 राजस्व ग्रामाें में वाराणसी-15, चंदौली-34 , गाजीपुर-47,  जौनपुर-46, गोरखपुर-86, महराजगंज-09 , देवरिया-11, कुशीनगर-07, इलाहाबाद-74,  कौशाम्बी-89, फतेहपुर-24, प्रतापगढ़-21,  मिर्जापुर-104, सोनभद्र-44, संतरबिदास नगर-32, आजमगढ़-118,  मऊ-55, बलिया-10, बस्ती-08, सिद्वार्थनगर-08, संतकबीरनगर में 31 राजस्व ग्रामों में सौभाग्य योजना व उजाला योजना में क्रमश: प्रत्येक घर में कनेक्शन देने व एलईडी वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें