फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बावन बीघा परिसर में हरिश्चंद्र की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरिश्चंद्र महाविद्यालय के बावन बीघा परिसर में समिति की ओर से भारतेंदु हरिश्चंद्र की प्रतिमा का अनावरण भारतेंदु परिवार के वंशज दीपेश चौधरी और दीपाली अग्रवाल ने शनिवार को किया। कार्यक्रम में नवनिर्मित भारतेंदु सभागार का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख दीनदयाल पांडेय ने किया। इस अवसर पर सभागार में संस्कार भारती एवं आचार्य रामचंद्र शुक्ल साहित्य शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में भारतेंदु रचित सत्य हरिश्चंद्र नाटक का मंचन छात्रों ने किया।
विज्ञापन

तत्पश्चात् भारतेंदु परिवार के वशंज दीपाली अग्रवाल की ओर से दो पुस्तकों (बुढ़वा मंगल एवं कृष्ण भोग) का विमोचन मुख्य अतिथि ने किया। साहित्यिक परिचर्चा के कार्यक्रम में प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह व प्रो. राम सुधार सिंह ने विचार रखे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट खेल प्रतियोगिता के लिए ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर हरिश्चंद्र विद्यालय समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश, मंत्री प्रो. रीता अग्रवाल, संयुक्त मंत्री और प्रबंधक प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन प्रबंध संकाय के अध्यापक आशीष मिश्रा एवं फार्मा संकाय की आकांक्षा राय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें