फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लॉयन क्लब के पांच गोल के आगे पूरे मैच में एक भी गोल नहीं कर सका यूनिटी क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खिलाड़ी तनु यादव के शानदार दो गोल की बदौलत लाॅयन क्लब ने शनिवार को हॉकी वाराणसी के तत्वावधान में खेली जा रही पूर्व विधायक रामजीत राजभर जिला स्तरीय अंडर 14 बालिका हॉकी प्रतियोगिता में यूनिटी क्लब को 5-0 से हरा दिया। विरोधी टीम पूरे मैच में डेढ घंटे तक एक भी गोल करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में शुरू से लाॅयन क्लब की टीम ने दोनों विंग से यूनिटी क्लब की डिफेंस लाइन की परीक्षा ली। खेल के सातवें मिनट में राष्ट्रीय खिलाड़ी तनु यादव ने शानदार गोल कर लाॅयन क्लब को 1-0 की बढ़त दिला दी। तीन मिनट बाद लाॅयन की आंचल ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया। हाफटाइम तक यही स्कोर कायम रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने रणनीति में बदलाव किया। लायन क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी तनु यादव ने खेल शुरू होने के चौथे मिनट में ही यूनिटी क्लब की डिफेंडर नंदनी को छकाते हुए बेहतरीन गोल कर बढ़त को 3-0 कर दिया। खेल के 35वें और 38वें मिनट में लाॅयन की अंजली ने ताबड़तोड़ दो गोल कर टीम का स्कोर 5-0 कर दिया। मैच समाप्त होने तक यही स्कोर बरकरार रहा। इस तरह लॉयन क्लब ने यूनिटी क्लब को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें