फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम की आभा से अभिभूत संयुक्त राष्ट्र के स्थाई प्रतिनिधी, गंगा आरती में हुए शामिल

Sat, 25 Feb 2023 10:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संयुक्त राष्ट्र के स्थाई प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचा। काशी विश्वनाथ धाम की अद्भुत आभा देख प्रतिनिधिमंडल अभिभूत हो गया। 
विज्ञापन
शिष्टाचार मुलाकात कर मंत्रियों और अधिकारियों ने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र के स्थाई प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचा। काशी विश्वनाथ धाम की अद्भुत आभा देख प्रतिनिधिमंडल अभिभूत हो गया। सदस्यों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद गंगा के विहंगम दृश्य को नजरों में बसाया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान लोग नव्य-भव्य श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को अपलक निहारते रहे। सदस्यों ने सारनाथ का भी भ्रमण किया। शाम में गंगा आरती में भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


कजाकिस्तान, गाम्बिया, माली, बारबाडोस, मंगोलिया, सियारा लियोन, साउथ सूडान, सेंट लुइस, टोंगा, माइक्रोनेशिया, मारितानिया सहित केंद्र सरकार के अधिकारियों का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार की दोपहर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु, कमिश्नर कौशल राज शर्मा और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शिष्टाचार मुलाकात कर वाराणसी में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के स्थाई प्रतिनिधियों ने देखी गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल अधिकारी नितेश चौधरी ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य भारत की संस्कृति व आध्यात्म के विषय में जानकारी एकत्र करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें