फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिक्षा को लेकर अनोखी पहल, ईंट-भट्ठे पर कार्यरत श्रमिकों का विद्यालय में नामांकन कराया गया

Mon, 07 Apr 2025 07:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा की पहल करते हुए ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले 11 बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया। इससे अब ये भी पढ़ाई कर सकेंगे और अपने जीवन को संवार सकेंगे। 
 
विज्ञापन
बच्चों के बीच पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खण्ड शिक्षा अधिकारी चोलापुर ने सोमवार को एक  ईंट पर कार्यरत श्रमिकों के 11बच्चों का नामांकन टेकारी प्राथमिक विद्यालय में करवाया। चोलापुर ब्लॉक के  खण्ड शिक्षा  अधिकारी नागेन्द्र सरोज ने  ईंट भट्टों पर जाकर  वहाँ कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनके 11 बच्चों को प्राथमिक विद्यालय टेकारी में नामांकित कराया।

विज्ञापन


जिसमे रिया राजू धनवीर रोशन करीना साधना शुभम सत्यम रानी पूजा थे नागेन्द्र सरोज ने बताया कि  यह पहल समावेशी शिक्षा एवं ‘सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा’ के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे शिक्षा से वंचित न रहें।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, ग्रामवासियों एवं श्रमिकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के इस प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें