फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में किए दर्शन

Thu, 26 Feb 2026 11:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे विश्वनाथ धाम - फोटो : मंदिर प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में पहुंच कर बाबा के दर्शन किए। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही कॉरिडोर में भ्रमण किया। इन दौरान धाम परिसर में मौजूद श्रद्धालु उन्हें देखने के लिए उत्साहित दिखे। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 

विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बृहस्पतिवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि भगवान के दर्शन हुए। महादेव सभी पर आशीर्वाद बनाए रखें, हमारी जनता सुखी रहे। हम सभी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काल भैरव मंदिर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान
विश्वनाथ धाम से दर्शन कर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान काशी के कोतवाल के रूप में विख्यात काल भैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि काशी में श्री काल भैरव के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे। सभी सुखी, निरोगी हों, सबका मंगल हो यही कामना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें