फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: काशी में इस दिन मनाई जाएगी होली, विशेषज्ञ बोले- चंद्रग्रहण के चलते बदला रंग खेलने का समय

Thu, 26 Feb 2026 11:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Holi in Varanasi 2026: वाराणसी में होली का पर्व मनाने को लेकर बीएचयू और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ज्योतिषीय गणना सामने आई है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ...
विज्ञापन
holi 2026 - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी समेत पूरे देश में होली के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। रंग-अबीर और मुखौटे से बाजार सज गए हैं। वहीं परदेशियों कि घर आने की होड़ में ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई है। वहीं कुछ जगहों पर होली किस दिन मनाई जाएगी इसे लेकर संशय है। ऐसे में आइए जानते हैं कि काशी में कब होली मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


इस बार होलिका आधी रात के बाद या तड़के सुबह जलाई जाएगी तो उसके दो दिन बाद होली मनाई जाएगी। बीएचयू के अनुसार तीन मार्च को चंद्रग्रहण होने से होली नहीं मनाई जाएगी। पूरे देश में एक साथ चार मार्च को ही होली होगी। वहीं, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ज्योतिषीय गणना कहती है कि तीन मार्च को भी काशीवासी होली खेल सकते हैं लेकिन दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 6.47 बजे तक रंग-अबीर लगाने का काम नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें; UP: रैपिडो- ब्लिंकिट में काम करने के दौरान करते थे रेकी, रात में चुराते थे ट्रैक्टर-ट्रॉली; चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


भद्रा काल में किया जा सकता है होलिका दहन
होलिका दहन को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो. अमित कुमार शुक्ल ने बताया कि होलिका का दहन दो मार्च की आधी रात 3:24 बजे के बाद भद्रा काल में होलिका दहन किया जा सकता है। वहीं, यदि भद्रा पूर्ण समाप्त होने की प्रतीक्षा की जाए तो सुबह 5:33 बजे के बाद भद्रारहित काल में भी दहन संभव है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तिथि तीन मार्च में प्रवेश कर जाएगी।
विज्ञापन


प्रो. शुक्ल ने कहा कि तीन मार्च को भद्रा के कारण होली में दिन में रंग नहीं खेला जा सकेगा। ग्रहण काल शुरू होने से रंग-गुलाल, जलपान आदि वर्जित रहेगा। चंद्रग्रहण शाम 6:47 बजे के बाद समाप्त होगा। ग्रहण समाप्ति और स्नान के बाद ही पुनः अबीर-गुलाल खेला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें