इससे पहले मीडिया से बात करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार व्यापारियों- उद्यमियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है। हाल कि दिनों में हमारी अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है और कोविड से पहले की स्थिति में हम पहुंच गए हैं।
महंगाई पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई कहीं न कहीं कुछ फेज तक ही है। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम घटाया। जो हमारी आयात होने वाली चीजें हैं उन पर कस्टम ड्यूटी हटाई। जो चीजें ज्यादा बाहर जाती हैं उसके निर्यात पर भी रोक लगाई।
ऐसे तमाम प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आमजन को महंगाई से जल्द से जल्द निजात मिल सके। इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पांडेयपुर स्थित ईसआईसी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अपनी एड़ी का उपचार कराया।
जीएसटी आयुक्त लल्लन कुमार ने बताया कि देश में 1.35 करोड़ व्यापारी और उद्यमी पंजीकृत हैं। जीएसटी पंजीकरण के मामले में वाराणसी पहले नंबर पर है। जीएसटी आयुक्त के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले 45 प्रतिशत अधिक जीएसटी की वसूली हुई है। पिछले साल के मुकाबले 800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली हुई है।