फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सीएचसी नरपतपुर में हर बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा, केंद्रीय मंत्री ने किया प्लांट का लोकार्पण 

Wed, 20 Oct 2021 12:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्लांट का लोकार्पण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को वाराणसी के नरपतपुर सीएचसी में एक करोड़ की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे आसपास के मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें शहर के अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट, कोविड केयर वार्ड, एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा मुहैया कराई गई है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी गिनाया।

सीएमओ डॉ. बी बी सिंह ने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 150 एलएमटी तथा 1000 लीटर की स्टोरेज क्षमता है। इससे 30 मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा होगी। इसे एचडीएफसी बैंक के सहयोग से बनाया गया है। सांसद निधि से प्रस्तावित कोविड केयर वार्ड के निर्माण के लिए जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। चिकित्सालय में ओपीडी आपरेशन एवं पीडियाट्रिक्स चिकित्सा कि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक राजनाथ, श्रीनिकेतन मिश्र, जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी हरिवंश यादव, एडीएफसी बैंक शाखा के बैंकिंग हेड अखिलेश कुमार राय उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें