महामना की प्रतिमा को नमन करते केंद्रीय मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
आईएमएस बीएचयू के वार्षिक दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण कर देश को विशिष्ट पहचान दिलाई है। इसके लिए उनकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने आईएमएस के रेजिडेंट को चिकित्सा क्षेत्र की चुनौतियों का डटकर सामना कर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। डॉ. सिंह ने कहा कि देश भर में उत्कृष्ट मेडिकल कॉलेजों की सूची में टॉप फाइव में आईएमएस बीएचयू का नाम है। यह सभी के लिए गौरव की बात है।
100 साल पुराने विश्वविद्यालय की परंपरा के मापदंड पर खरा उतरते हुए आईएमएस ने अपना एक अलग कीर्तिमान बनाया है। कोरोना काल में रेजिडेंट संग सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ ने बहुत चुनौतियां झेली। जब विश्व के ऐसे देश जिनकी जनसंख्या भारत से बहुत कम है। जब वह तिलमिलागए तब चिकित्सकों ने इस परिस्थिति को संभाला।
राज्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि पीएम ने दिन प्रतिदिन चिकित्सकों से संवाद कर मॉनीटरिंग रखा। उसी का परिणाम रहा कि कोविड संक्रमण पर नियंत्रण जिस तरह से भारत ने किया है, उसका देश नहीं बल्कि विश्व में उदाहरण दिया जा रहा है। उन्होंने युवा चिकित्सकों को संस्थान की गरिमा को बरकार रखने के साथ ही अपने कामकाज को कुशलता के साथ करते रहने की बात कही।
अतिथियों का स्वागत आईएमएस निदेशक प्रो.एसके सिंह ने किया। इस दौरान जीएनएस. विश्वविद्यालय, सासाराम, बिहार के कुलपति प्रो. एमके सिंह, भारतीय दंत चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष प्रो. डी मजूमदार और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके जोशी के साथ ही कई अन्य लोग मौजूद रहे।
पढ़ें: PG की सीट बढ़ाने की मांग: धरने पर अड़े हैं BHU आयुर्वेद संकाय के छात्र, अब दीवारों पर चस्पा किए पोस्टर