फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की परिजनों ने जमकर की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 Oct 2022 06:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के टिसौरा गांव में किशोरी से मिलने उसका प्रेमी रात 11 बजे उसके घर पहुंचा। भनक लगते ही किशोरी के परिजनों ने युवक को दबोच लिया।  बीच बचाव में आए पांच अन्य लोग भी मारपीट में घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पिटाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के टिसौरा गांव में शनिवार की रात प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की परिजनों ने पिटाई कर दी। वहीं, बीच बचाव में आए पांच अन्य लोग भी मारपीट में घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने छानबीन की। चोलापुर थाना अंतर्गत टिसौरा गांव में किशोरी से मिलने उसका प्रेमी रात 11 बजे उसके घर पहुंचा।

विज्ञापन


रात में दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हाल में प्रेमिका के पिता ने देख लिया और प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। जिसे बचाने आगे आया प्रेमी को भी मारपीट दिया। रात में शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इतने में प्रेमी के परिजन भी पहुंच गए। दोनों तरफ से भी मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। वहीं, घायल किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

अन्य का उपचार चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। प्रेमिका के परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। मौके पर चोलापुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्र और सीओ पिंडरा अतुल अंजान ने परिजनों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पिंडरा ने बताया कि दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं है। दोनों तरफ से मारपीट में पांच लोग घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के  आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें