फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा-भारत का बजट विकास को देगा नई गति

Sun, 07 Feb 2021 09:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्टेशन, कौशल को समाहित किया गया है। इस सर्वहितकारी बजट का लाभ हर एक वर्ग को मिलेगा। कैंटोनमेंट स्थित सभागार में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का बजट विकास को नई गति देगा।

विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के दिल में किसान हैं। यही कारण है कि कृषि मंत्रालय को 131 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस वर्ष धान की फसल की एमएसपी पर भी खरीद लगभग दोगुनी हो गई है। मंडियों को डिजिटल व्यापार से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

1000 मंडियों को डिजिटल प्रणाली से जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। प्रदेश को दो ट्रेनों का तोहफा भी दिया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान काशी क्षेत्र प्रभारी सुब्रत पाठक, महेश चंद्र श्रीवास्तव, हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय, नवरतन राठी, श्रीनिकेतन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

राहुल पर साधा निशाना, सपा-बसपा को भी कोसा
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि वे हताश व निराश हैं। उनके एक फीसदी लोगों के लिए बजट वाले बयान पर पलटवार किया और कहा कि वे एक फीसदी लोगों के नेता हैं। केंद्रीय मंत्री ने सपा और बसपा को आड़े हाथ लिया और कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान सपा व बसपा ने समर्थन दिया था, मगर प्रदेश को कुछ नहीं मिला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें