काशी विश्वनाथ धाम में धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री एवं यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को वाराणसी पहुंचे। शाम में उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा घाटों का भी जायजा लिया। घंटे भर से अधिक निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर लोकार्पण कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा की।
वहीं संगठन पदाधिकारियों संग भी वार्ता करते हुए विधानसभा चुनाव के बाबत संगठन को पूरी भागदारी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिहाज से काशी विश्वनाथ धाम काफी महत्वपूर्ण है, यह संदेश हर घर-घर पहुंचना चाहिए। इसके पूर्व धर्मेंद्र प्रधान ने बाबा दरबार और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया।
सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे और विश्वनाथ धाम लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों और संगठन पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक करते हुए तैयारियों को परखा। उन्होंने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर दिया।
पढ़ेंः कल वाराणसी आएंगे सीएम योगी: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और मास पर्यंत कार्यक्रमों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा