फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया- ईरान-अमेरिका युद्ध हुआ तो पेट्रोलियम के लिए भारत के पास होगा ये विकल्प

Sun, 05 Jan 2020 02:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बनारस एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने रविवार को केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ईरान और अमेरिका के बीच उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति से भारत पर पड़ने वाले पेट्रोलियम पदार्थों के असर को लेकर भी बात कही।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण माहौल पर भारत की नजर है। दोनों देशों में युद्ध से अगर पेट्रोलियम पदार्थों पर असर पड़ा तो हम वैकल्पिक ऊर्जा का सहारा लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत विश्व के नेताओं से संपर्क में है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत सरकार अपनी कार्रवाई कर रही है। मगर कांग्रेस ने जो गैरजिम्मेदाराना हरकत की उसके लिए देश उसे माफ नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर देश में हो रहे विरोध-प्रदर्शन पर कहा कि इसको लेकर लोगों में भ्रम फैलाया गया है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो हारे और थके लोग हैं, वह देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। आप, टीएमसी और कांग्रेस के पास अब निराशा के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें