कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद मचे घमासान पर उन्होंने कहा, उनका खाता उत्तर प्रदेश में नहीं खुलने जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, विद्या सागर राय, संजय मयूख, मनीष दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
यूनिफार्म व अनुशासन से चलते हैं स्कूल-कॉलेज
हिजाब मामले में प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्कूल-कॉलेज यूनिफार्म व अनुशासन से चलते हैं। हर चुनाव में नए-नए प्रयोग करने का प्रयास करते हैं और इस तरह के मुद्दे लाते हैं, मगर जनता इसे स्वीकार नहीं करती।
मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की जमानत पर कहा गरीब आदमी की जमानत हो या नेता के पुत्र की, केस के तथ्यों को देखकर कोर्ट निर्णय लेती है, आशीष मिश्रा को जमानत का निर्णय न्यायपालिका का है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करहल के बाद आजमगढ़ के मुबारकपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप लिखकर ले लें, अखिलेश दोनों सीटों पर चुनाव हारेंगे। हमने करहल से एसपी सिंह बघेल को उतारा है।
राहुल गांधी पर कहा कि वे कभी चुनाव आयोग तो कभी कोर्ट और सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कुछ भी बोलते रहते हैं, यह उनकी घबराहट का नतीजा है। उनके चेहरे व जुबान पर हार की बौखलाहट साफ दिखने लगी है।