गाड़ी की दोबारा तलाशी के दौरान केबिन के लॉकर में रखे एक लाख 11 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद ट्रक चालक और खलासी को चौकी पर बैठा दिया गया। पीड़ित बलबीर सिंह के अनुसार चौकी पर पहड़िया नामक व्यक्ति ने चालक से मोबाइल लेकर बात की और आरोप लगाया कि आपके ट्रक से नशे की बुकी लगभग पांच सौ ग्राम बरामद हुई है।
गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग
इस वजह से गाड़ी बंद कर दी गई है। इसके बाद पहड़िया नामक व्यक्ति ने अपने पर्सनल नंबर से फोन करके गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की। जबकि ट्रक चालक ने बताया कि गाड़ी से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, यह लोग फंसा रहे हैं।
ट्रक मालिक का आरोप है कि अक्तूबर माह में भी हाईवे पर गाड़ी तलाशी के दौरान 36 हजार रुपये लूटे गए थे। उस समय महाराष्ट्र यात्रा पर रहने के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाया था। ट्रक मालिक बलबीर सिंह का आरोप है कि 21 दिसंबर को ट्रक चालक के साथ मोहनसराय चौकी और थाना रोहनिया में तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय धमकाया।
चार दिन बाद उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना ने बताया कि लूट प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उस दिन के सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पीड़ित की ओर से दिए मोबाइल नंबरों की भी तस्दीक कराई जा रही है।