फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः बैरियर तोड़ कर भाग रहा ट्रक मकान में घुसा, चालक की मौत  

Tue, 03 Jul 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में बैरियर तोड़ कर भाग रहा एक ट्रक मकान में घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बनारस के ग्राम चमरूतारापुर निवासी मुन्ना यादव (22) खाली ट्रक लेकर माल लोड करने सोनभद्र की ओर जा रहा था। अदलहाट बाजार में साइकिल सवार को बचाने में ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें साइकिल टूट गई। ट्रक चालक घबराकर वापस वाराणसी की ओर ट्रक लेकर भागने लगा।

टोल प्लाजा फत्तेपुर में वाहनों की लंबी कतार देख कर चालक दाहिने ओर आकर टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक ट्रक और तेजी से लेकर भागने लगा।
विज्ञापन


सिकिया बाइपास त्रिमोहानी के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नरायनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए। प्राथमिक उपचार के दौरान स्थिति की गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही परिजन नरायनपुर चौकी पर पहुंच गए। पुलिस चौकी नरायनपुर के सामने गांव में मृतक चालक का ननिहाल है वहां से भी लोग पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें