फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : घर में घुसा बेकाबू ट्रक, दो की गई जान, एक गंभीर रुप से घायल

Sat, 06 Jul 2019 05:54 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
घर में घुसा बेकाबू ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही-बाबतपुर मार्ग के बरदहां पाल चौराहे पर शनिवार को तड़के साढ़े चार बजे बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। इससे ट्रक की चपेट में आने से दो अधेड़ की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


शनिवार को सुबह चार बजे भदोही से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार ट्रक बरदहां के पाल चौराहे पर जैसे पहुंची अनियंत्रित होकर दाहिनी पटरी पर एक बाउंड्री को तोड़ते हुए घर में घुस गई। इस दौरान ट्रक मकान के बाहर हाथ-मुंह धो रहे दो अधेड़ और एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया।

जिसमें अमरनाथ पाल (58) और रामलाल पाल (56) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि हैंडपंप से पानी ले रहे विजय मौर्य (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद डिवाईडर और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भदोही- बाबतपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के समझाने के बाद जाम करने वाले नहीं माने। डीएम ने डिवाईडर और मुआवजा का आश्वासन दिया तब चार घंटे बाद करीब नौ बजे जाम समाप्त हुआ। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद चालक मौका देखकर फरार हो गया जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद सपा और पाल समाज के लोगों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ रही। सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने मृतकों के परिवार वालों सरकार से 20-20 लाख मुआवजे की मांग की। मौके पर बच्चन पाल, रामलाल पाल, पूर्व चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र बघेल आदि रहे। 

विज्ञापन

बारिश ने 14 लोगों की बचाई जान 

लोगों ने लगाया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
चौरी के बदरहां पाल चौराहे पर शनिवार को तड़के हुई घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस आए परिवार के अन्य सदस्यों की माने तो रात में घर के 13 से 14 साल के आठ बच्चों समेत करीब 14 लोग घर के बाहर सोए थे। रात में करीब एक बजे बारिश होने से सभी लोग घरों में सोने चले गए। सुबह शौच के बाद अमरनाथ और रामलाल पाल नित्य क्रिया कर रहे थे और ट्रक की चपेट में आ गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें