फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने अधिकारियों से लगाई गुहार: अंकल जी...छुट्टी में भी पापा ट्रेन चलाते हैं, घंटों तक घर नहीं आते

Sat, 08 Jul 2023 09:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लहरतारा स्थित अधिकारी क्लब में पूर्वोत्तर रेलवे के क्रू लाॅबी की ओर से पारिवारिक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संरक्षित ट्रेन संचालन में परिवार की भूमिका व भागीदारी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
क्रू लाॅबी की ओर से पारिवारिक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकल जी, पापा घंटों तक ड्यूटी पर रहते हैं। छुट्टी में भी ड्यूटी पर बुला लिया जाता है। तबीयत ठीक नहीं होते हुए भी दवा खाकर काम करते हैं। छुट्टी में भी आराम नहीं करते...। यह बातें शनिवार को लोको पायलट व सहायक लोको पायलट के बच्चों ने रेल अधिकारियों से कहीं।

विज्ञापन


वाराणसी के लहरतारा स्थित अधिकारी क्लब में पूर्वोत्तर रेलवे के क्रू लाॅबी की ओर से पारिवारिक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संरक्षित ट्रेन संचालन में परिवार की भूमिका व भागीदारी पर चर्चा की गई। वाराणसी मंडल में कार्यरत लोको पायलट/सहायक लोको पायलट के परिजनों ने काम के घंटों, विश्राम और छुट्टी जैसी विभिन्न समस्याओं को मंडल के अधिकारियों के समक्ष रखा।
ये भी पढ़ें: ज्योति मौर्य और उसके पति विवाद में ससुर का बड़ा बयान, बोले- बहू ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया
विज्ञापन


अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि समस्याओं का जल्द समाधान होगा। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने कहा कि लोको पायलट का ट्रेन संचालन में उनके परिवार की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रायः ड्यूटी में व्यस्तता के कारण लोको पायलट अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते।

विज्ञापन

इसके निवारण के लिए यह व्यवस्था की जा रही है कि यदि पायलटों को किसी प्रकार की पारिवारिक समस्या हो तो प्रशासन उसे दूर करने की कोशिश करेगा। इसके पूर्व स्काउट व गाइड सदस्य ज्योति मिश्रा और शिवांगी यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संगोष्ठी में अनिल कुमार श्रीवास्तव, आलोक केसरवानी, समीर पॉल, आशुतोष शुक्ला, आदि मौजूद रहे। डीआरएम ने लोको पायलट के परिवारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें