फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से छिटककर गंगा में गिरा भतीजा, बचाने को कूदा चाचा, दोनों की डूबने से मौत

Wed, 05 Apr 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
पीपा पुल से गंगा में गिरे भतीजे को बचाने कूदा था चाचा - फोटो : demo
विज्ञापन
मिर्जापुर के गड़बड़ा देवी मंदिर से दर्शन कर बाइक से लौट रहे चाचा-भतीजे की रामपुर पीपा पुल पर गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने के कारण छिटककर गंगा में गिरे नौ वर्षीय भतीजे को बचाने के चक्कर में चाचा ने गहरे पानी में छलांग लगा दी और दोनों डूब गए।
विज्ञापन


तकरीबन डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों का शव गंगा से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। 

भदोही जिले के  जगापुर सिंहपुर गांव निवासी विमल हरिजन (25) सोमवार को अपनी मां सावित्री देवी और भतीजे समीर (9) के साथ पड़ोसी जनपद मिर्जापुर के गड़बड़ा धाम दर्शन करने गया था। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वहां से घर लौट रहे थे।

रामपुर पीपा पुल से गुजरते समय जब वे बीच पुल पर पहुंचे तो अचानक अनियंत्रित होने के कारण तीनों बाइक समेत पुल पर गिर गए। इस दौरान बाइक चला रहा विमल और उसकी मां सावित्री तो पुल पर गिरे, लेकिन भतीजा समीर छिटककर गंगा में चला गया।
विज्ञापन


यह देख विमल ने उसे बचाने की खातिर गंगा में छलांग लगा दी और डूबने लगा। मौके पर मौजूद सावित्री ने अपनी साड़ी छोड़कर विमल को पकड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह साड़ी नहीं पकड़ पाया। लिहाजा दोनों गहरे पानी में समा गए।

जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद नाविकों ने उनकी तलाश शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंचती, इससे पूर्व नाविकों ने जाल डालकर उन्हें खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद दोनों के शव गंगा से बरामद हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें