फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों में विधायक उमाशंकर सिंह: जिस चौखट पर हर दिन लगती थी फरियादियों की भीड़, आज तस्वीर के सामने नम हैं आंखें

Thu, 06 Aug 2026 01:32 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Uma Shankar Singh Death News : लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से उनके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिसको जहां से खबर मिली लोग भागकर रसड़ा स्थित खनवर आवास पर पहुंच गया। जहां विधायक उमाशंकर सिंह लोगों की फरियाद सुनते थे, आज वहीं उनकी तस्वीर के सामने लोग नम आंखों से उन्हें निहार रहे हैं। 
विज्ञापन
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनके आवास पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ballia News: बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक आवास खनवर पर गुरुवार सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। रात से ही शुभचिंतकों, समर्थकों और आम लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन


जिस आवास पर विधायक उमाशंकर सिंह प्रतिदिन लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा देते थे, आज वहीं लोग उनकी तस्वीर के सामने खड़े होकर नम आंखों से उन्हें निहारते नजर आए। हर चेहरे पर गम और मायूसी साफ झलक रही थी।

इसे भी पढ़ें; बसपा की उम्मीद का चेहरा थे उमाशंकर: लगातार तीन बार विधायक, दयाशंकर संग विवाद, 2000 में पहली जीत; राजनीतिक सफर
विज्ञापन


परिवार के सभी सदस्य इस समय लखनऊ स्थित आवास पर मौजूद हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर दोपहर एक बजे लखनऊ से रवाना होगा और करीब तीन बजे खनवर स्थित पैतृक आवास पहुंचेगा। यहां क्षेत्र की जनता के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को बलिया के गंगा घाट पर पूरे राजकीय एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

कई बाजारों में दुकानें रहीं बंद

विधायक उमाशंकर सिंह के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विधायक के निधन की खबर से रसड़ा, नगरा समेत आसपास के क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त है। श्रद्धांजलि स्वरूप कई बाजारों में दुकानें बंद रहीं, जबकि अनेक स्कूल और कॉलेज भी बंद रहे। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभाओं का आयोजन किया गया, जहां उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। जनप्रिय और सरल स्वभाव के धनी उमाशंकर सिंह के निधन से क्षेत्र ने एक ऐसे जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें