फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : पीजी की 2600 सीटें खाली, इनमें धर्म विज्ञान की 400; सात अगस्त तक सीटों को भरने का लक्ष्य

Thu, 06 Aug 2026 12:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में पीजी की 2600 सीटें अभी भी खाली हैं। यहां 500 अभ्यर्थियों ने मनपसंद कोर्स के लिए सीटें छोड़ दीं। वहीं सात अगस्त तक मेन कैंपस की सीटों को भरने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में पीजी की 2600 सीटें अभी भी खाली हैं। इसमें संबद्ध कॉलेजों की भी सीटें शामिल हैं। एक कॉलेज की तो 50 फीसदी सीटें भी नहीं भर सकी हैं। वहीं, बीएचयू मेन कैंपस और साउथ कैंपस को मिलाकर करीब 1400 सीटें ही खाली रह गई हैं। सात अगस्त तक मेन कैंपस की सीटों को भरने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रवेश में दूसरा मॉप अप राउंड कल सात अगस्त से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


दूसरी ओर करीब 500 अभ्यर्थियों ने अपनी मिली हुई सीटें छोड़ दी है क्योंकि उन्हें नियमित चार चरण सहित और पहले मॉपअप में मनपसंद कोर्स नहीं मिला था। अब वे फिर से मनमाफिक सीट के लिए 2000 रुपये से पंजीकरण कराकर दूसरे मॉपअप में भाग ले रहे हैं। खाली हुई सीटों को देखते हुए अनुमान है कि इन्हें अब इनकी पसंद की सीट और विभाग मिल जाएगा। बीएचयू के केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से खाली सीटों का ब्योरा जारी कर अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है।

विज्ञापन

400 से ज्यादा सीटें अबतक खाली
बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में पीजी की 400 से ज्यादा सीटें अभी भी खाली हैं। इनको भरने के लिए भी कवायद तेज हो गई है। सबसे ज्यादा सीटें वेद में 90, वैदिक दर्शन में 84, व्याकरण में 66 और ज्योतिष में 53 सीटें अभी भी खाली हैं। इसके अलावा साहित्य में 50, बुद्ध एवं जैन दर्शन में 48, धर्मागम में 38, धर्मशास्त्र और मीमांसा में 36 सीटें भरी जानी हैं। अपग्रेडेशन का कोई प्रावधान नहीं रहेगा। ऑनलाइन पंजीकरण नहीं होगा। पात्र अभ्यर्थियों को सात अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित विभाग या केंद्र में उपस्थित होकर मॉपअप आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेज और समर्थ पोर्टल का पीजी रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें