फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलूक महोत्सव के लिए पारंपरिक रूप से हुआ कोटर पूजन, कंटेनर पीटकर उतारी गई आरती

Mon, 23 Oct 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
तीन नवंबर को बाबागीरी थीम पर होगा 17वां उलूक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विनय करता है सांड़ सुन लो उलूक प्यारे, कहीं भी रहो आज आ जाओ कोटर में... की स्तुति के साथ उलूक देव का आह्वान किया गया। साथ ही, पीपल के पेड़ पर उलूक देव के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवीन कोटर की स्थापना की गई और गृहप्रवेश कराया गया। इसके बाद कंटेनर पीटकर और लूक दिखाकर उलूक देव की भव्य आरती उतारी गई।
विज्ञापन


मौका था, शनिवार गोष्ठी की ओर से आयोजित होने वाले उलूक महोत्सव के तहत कोटर पूजन कार्यक्रम का। सोमवार को गैबी में कोटर पूजन का आगाज करते हुए अध्यक्ष जगदम्बा तुलस्यान ने बताया कि उलूक महोत्सव का आयोजन तीन नवंबर को मारवाड़ी युवक संघ में होगा।

यह 17वां उलूक महोत्सव बाबागीरी थीम पर आधारित है, जो संत आसाराम बापू की अध्यक्षता में संपन्न होगा। सचिव पं. सुदामा तिवारी सांड़ बनारसी ने बताया कि तीन नवंबर को उलूक देव की बारात शाम को गोदौलिया चौराहे से निकलकर मारवाड़ी युवक संघ पहुंचेगी। इस दौरान काव्यपाठ भी किया जाएगा।
विज्ञापन


महोत्सव संपन्न होने पर उलूक देव को उन्मुक्त आकाश में स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ दिया जाएगा। विजेंद्र मिश्र दमदार बनारसी ने उलूक देव का आह्वान करते हुए कहा कि ‘है गिनती तुम्हारी बड़े उल्लुओं में, कही के हो नेता, कहीं के हो वोटर। भटकते हो तुम जा के दिल्ली में प्यारे, बना है तुम्हारा बनारस में कोटर।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें